Ticker

16/recent/ticker-posts

COAS of Indian Army: चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, 1947 से अब तक...


लास्ट अपडेट मई 2022
 
भारतीय थल सेना में यूँ तो सबसे ऊंचा पद फ़ील्ड मार्शल का होता है। हालाँकि यह एक सेरेमोनियल या वॉर टाइम रैंक है। अभी तक भारतीय सेना के दो अधिकारियों को फ़ील्ड मार्शल की रैंक मिली है। इनके नाम हैं- फ़ील्ड मार्शल केएम करिअप्पा और फ़ील्ड मार्शल सैम मॉनेकशॉ। यह एक 5 स्टार जनरल रैंक का पद है। इसके अलावा बात करें तो थल सेना में चीफ़ ऑफ़ आर्मी स्टाफ़ (COAS) का पद सबसे ऊंचा होता है। सेनाध्यक्ष का पद 4 स्टार जनरल रैंक का होता है।
 
चीफ़ ऑफ़ आर्मी स्टाफ़ की नियुक्ति केंद्र सरकार की कैबिनेट की अपॉइंटमेंट्स कमेटी (ACC) करती है। इसके अध्यक्ष भारत के प्रधानमंत्री होते हैं। समिति में प्रधानमंत्री के अलावा रक्षा मंत्री और गृह मंत्री भी होते हैं। नए चीफ़ ऑफ़ आर्मी स्टाफ़ की नियुक्ति की प्रक्रिया निवर्तमान चीफ़ ऑफ़ आर्मी स्टाफ़ के रिटायरमेंट से तीन महीने पहले शुरू हो जाती है।
 
चीफ़ ऑफ़ आर्मी स्टाफ़ बनने के लिए लेफ्टिनेंट जनरल होना ज़रूरी है, जो सेना की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी रैंक होती है। इसके अलावा उम्र 62 साल से कम होनी चाहिए। चीफ़ ऑफ़ आर्मी स्टाफ़ का कार्यकाल तीन साल का या 62 साल की अधिकतम आयु तक, जो भी पहले आए वह होता है। विशेष परिस्थितियों में उनके कार्यकाल में बदलाव किया जा सकता है। चीफ़ ऑफ़ आर्मी स्टाफ़ बनने के लिए न्यूनतम उम्र सीमा नहीं है। हालाँकि अन्य ज़रूरी शर्तें पूरी होनी चाहिए।
 
चीफ़ ऑफ़ आर्मी स्टाफ़, इस पद की स्थापना 1955 में भारतीय संसद द्वारा पारित कमांडर इन चीफ़ आर्मी (चेंज इन डेसिगनेशन) एक्ट के अंतर्गत हुई थी। इससे पूर्व भारत के कमांडर-इन-चीफ़ का पद 1748 में ईस्ट इंडिया कंपनी के सभी बलों के कमांडर को नामित करने के लिए बनाया गया था। 1947-1955 तक भारतीय सेना प्रमुख के पद को 'कमांडर-इन-चीफ़' के रूप में जाना जाता था। इस पद पर 4 व्यक्तियों ने सेवा की है।
 
स्वतंत्रता के बाद केएम करियप्पा भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ़ बने। वर्ष 1955 से 'कमांडर-इन-चीफ़' का पद बदलकर सेनाध्यक्ष के पद पर कर दिया गया। राजेंद्रसिंहजी जड़ेजा अंतिम कमांडर-इन-चीफ़ और भारत के पहले सेनाध्यक्ष थे।
 
कमांडर इन चीफ़, भारतीय सेना (1947-1955)
 

क्रम

नाम

रैंक

समयावधि

1

रॉबर्ट लॉकहार्ट

जनरल

15 अगस्त 1947 - 31 दिसम्बर 1947

2

रॉय बुचर

जनरल

1 जनवरी 1948 - 15 जनवरी 1949

3

के एम करिअप्पा

फ़ील्ड मार्शल

16 जनवरी 1949 - 14 जनवरी 1953

4

राजेन्द्रसिंहजी जड़ेजा

जनरल

16 जनवरी 1949 - 1 अप्रैल 1955

  
चीफ़ ऑफ़ आर्मी स्टाफ़ (1955-वर्तमान)
 

क्रम

नाम

रैंक

समयावधि

1

राजेन्द्रसिंहजी जड़ेजा

जनरल

1 अप्रैल 1955 - 14 मई 1955

2

एस एम श्रीनागेश

जनरल

15 मई 1955 - 7 मई 1957

3

के एस थिमैया

जनरल

8 मई 1957 - 7 मई 1961

4

प्राण नाथ थापर     

जनरल

8 मई 1961 - 19 नवम्बर 1962

5

जयंत नाथ चौधरी

जनरल

20 नवम्बर 1962 - 7 जून 1966

6

पी.पी. कुमारमंगलम

जनरल

8 जून 1966 - 7 जून 1969

7

सैम मानेकशॉ 

जनरल

8 जून 1969 - 31 दिसम्बर 1972

8

सैम मानेकशॉ 

फ़ील्ड मार्शल

1 जनवरी 1973 - 15 जनवरी 1973

9

गोपाल गुरुनाथ बेवूर

जनरल

16 जनवरी 1973 - 31 मई 1975

10

तपीश्वर नारायण रैना

जनरल

1 जून 1975 - 31 मई 1978

11

ओम प्रकाश मलहोत्रा

जनरल

1 जून 1978 - 31 मई 1981

12

के वी कृष्ण राव     

जनरल

1 जून 1981 - 31 जुलाई 1983

13

अरुण श्रीधर वैद्य

जनरल

1 अगस्त 1983 - 31 जनवरी 1985

14

कृष्णास्वामी सुंदरजी

जनरल

1 फ़रवरी 1985  - 31 मई 1988

15

विश्वनाथ शर्मा

जनरल

1 जून 1988 - 30 जून 1990

16

सुनीत फ्रांसिस रोड्रिग्स

जनरल

1 जुलाई 1990 - 30 जून 1993

17

बिपिन चंद्र जोशी

जनरल

1 जुलाई 1993 - 9 नवम्बर 1994

18

शंकर रॉय चौधरी    

जनरल

20 नवम्बर 1994 - 30 सितंबर 1997

19

वेद प्रकाश मलिक

जनरल

1 अक्टूबर 1997 - 30 सितंबर 2000

20

सुंदरराजन पद्मनाभन

जनरल

1 अक्टूबर 2000 - 30 दिसम्बर 2002

21

निर्मल चंद्र विज          

जनरल

31 दिसम्बर 2002 - 31 जनवरी 2005

22

जोगिंदर जसवंत सिंह

जनरल

1 फरवरी 2005 - 30 सितंबर 2007

23

दीपक कपूर  

जनरल

1 अक्टूबर 2007 - 31 मार्च 2010

24

विजय कुमार सिंह

जनरल

1 अप्रैल 2010 - 31 मई 2012

25

बिक्रम सिंह

जनरल

1 जून 2012 -  31 जुलाई 2014

26

दलबीर सिंह सुहाग

जनरल

31 जुलाई 2014 - 31 दिसंबर 2016

27

बिपिन रावत

जनरल

31 दिसंबर 2016 - 31 दिसंबर 2019

28

मनोज मुकुंद नरवणे

जनरल

31 दिसंबर 2019 – 30 अप्रैल 2022

29

मनोज पांडे

जनरल

30 अप्रैल 2022 – पदस्थ

 
(इनसाइड इंडिया, एम वाला)